आलू की खेतों की कुछ जरूरी जानकारी:
. आलू की खेती के लिए समशीतोष्ण जलवायु की जरूरत होती है. . आलू की फसल के लिए दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4 से 15 सेल्सियस डिग्री होना चाहिए. . आलू की फसल के लिए बलुई दोमट और दोमट जमीन अच्छी होती है. . आलू की फसल को बोने से पहले पलेवा करना चाहिए. . आलू की अगेती बुवाई मध्य सितंबर से अक्टूबर के के पहले हफ्ते तक करनी चाहिए. . आलू की मुख्य फसल की बुवाई मध्य अक्टूबर के बाद करनी चाहिए. . आलू की फसल की कंदों की पैदावार बढ़ाने के लिए हीलिंग करनी चाहिए. . आलू की फसल की पत्तियां तन सूखने पर पौधे को तने के साथ पत्तियों के साथ काटकर खुदाई करनी चाहिए. . आलू की फसल की औसत 200 _300 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आलू मिलता है. . आलू की उन्नत किस्में में से एक कुफरी अलंकार है इस किस्म से प्रति हेक्टेयर 200 से 250 क्विंटल आलू मिलता है.